शादी के 18 साल बाद बदला 'टेस्ट'...जेंडर चेंज करवा कर 'पति बना औरत', अब दोनों में कोई मर्द नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

viral news: लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। उनकी हर छोटी-बड़ी बातों का भी ख्याल रखते हैं। कभी-कभी लोग अपने प्यार के लिए ऐसे फैसले तक ले जाते हैं, जिन्हें जानकार बड़ी हैरानी होती है। 

आज हम आपको ऐसे ही एक कपल की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के 18 साल बाद एक ऐसा फैसला लिया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इनकी लव स्टोरी को सुनकर आप भी शायद चौंक जाएंगे। क्योंकि शादी के इतने साल बाद इस जोड़े में कोई भी मर्द नहीं है। वो भी इसलिए की अपनी पत्नी के खातिर पति ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और आदमी से औरत बन गया। जिसके बाद खुद दोनों ने अपने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें दोनों कपल अपनी नई जिंदगी में काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, अमेरिका में ऊटा के सेंट जॉर्ज में रहने वाले शाये स्कॉट और अमांडा स्कॉट की शादी साल 2006 में हुई थी। साथ ही दोनों ही अपनी जिंदगी में खुश थे। इस बीच 2012 में इस कपल के बेटी और 2 साल बाद बेटे का जन्म हुआ। उसके बाद साल 2018 में तीसरे बच्चे का जन्म हुआ। लेकिन इसके बाद दोनों पति पत्नी का सेक्सुअल टेस्ट बदल गया। 

ऐसे में इस कपल ने बड़ा फैसला लिया और पत्नी की रजामंदी के बाद शाए अपना लिंग परिवर्तन कराकर औरत बन गया। जबकि दोनों की शादी एक सामान्य जोड़े की तरह ही हुई थी और कुछ समय पहले ही 31 मई को उन्होंने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई थी। लेकिन अब इन दोनों में कोई मर्द नहीं है। 

वहीं पत्नी अमांडा का कहना है साल 2019 में शाये ने मुझे अपनी सच्चाई बताई। मुझे लगा कि इसमें कोई बुराई नहीं है और ट्रांसजेंडर होना किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

बल्कि एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति से प्यार करना और उसका समर्थन करना दुनिया को और सुंदर बनाता है। वहीं इस जोड़े ने यूट्यूब पर अपनी पूरी कहानी शेयर की है। साथ ही इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो पोस्ट किए हैं। जोकि जमकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस जोड़े का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग कदम को गलत ठहरा रहे हैं।  

ये भी पढे़ं- 'कौवों' को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला...6 महीने में मारे जाएंगे 10 लाख कौवे!

 

 

संबंधित समाचार