रजनीश ने लखनऊ को दिलाया पहला स्वर्ण, दूसरे दिन मुरादाबाद ने 4 और आगरा ने जीते 3 स्वर्ण
लखनऊ, अमृत विचार। रजनीश शुक्ला ने 15वीं उत्तर प्रदेश राज्य पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्यांगजन श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान लखनऊ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। रजनीश ने फाइनल में लखनऊ के ही आमिर सलमानी को हराया। इस वर्ग का कांस्य संभल के महेंद्र सिंह को मिला।
उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन की संयुक्त देखरेख में चौक स्थित जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय युवा केंद्र में यह चैंपियनशिप आयोजत की जा रही है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत व एक कांस्य पदक जीता। मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने अब तक 5 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए है।
आगरा और उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन 3-3 स्वर्ण पदक जीते। कानपुर और संभल को 2-2 स्वर्ण पदक मिले। मेजबान लखनऊ के लिए समाना रिजवी ने रजत व रबाब फातिमा ने कांस्य पदक जीते। दूसरे दिन के पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय दीप सिंह ( सेवानिवृत्त आईएएस) ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार पटेल (वन संरक्षक आगरा, डायरेक्टर लायन सफारी इटावा) भी मौजूद रहे। इससे पहले कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का स्वागत आयोजन सचिव एके सक्सेना (उप महासचिव, उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन व महासचिव उत्तर प्रदेश नान ओलंपिक एसोसिएशन) ने किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव डॉ.वीपी सिंह, यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हीरालाल केशवानी, जिला पंजा कुश्ती एसोसिएशन लखनऊ के सचिव मुकेश बहादुर व अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, संभल से भोले सिंह त्यागी, बलिया से राजू राय, प्रयागराज से रवि तिवारी, आजमगढ़ से आरिफ, मुरादाबाद से देवेंद्र राणा, अमरोहा के धर्म देव भाटी, लखनऊ से अनवर हुसैन व अन्य लोग मौजूद रहे।
दूसरे दिन के मुकाबलों के परिणाम :
सब जूनियर बालिका
- 45 किग्रा- यशी बिश्नोई (मुरादाबाद), रजत : रिया (मुरादाबाद), कांस्य : रबाब फातिमा (लखनऊ)
- 55 किग्रा- स्वर्ण : गौरी शर्मा (मुरादाबाद), हिमांशी सिंह (मुरादाबाद), कांस्य : तनिष्का चौधरी (मुरादाबाद)
महिला वर्ग
- 50 किग्रा - मोहिनी श्रीवास्तव (यूपी पुलिस)
- 55 किग्रा - स्वर्ण : कुमकुम शर्मा (यूपी पुलिस)
- 60 किग्रा- स्वर्ण: वंदना कुमारी (यूपी पुलिस), रजत : आदेश द्वितीय
- 65 किग्रा - स्वर्ण: निक्की (आगरा)
- 70 किग्रा- स्वर्ण : सलोनी रावत (मुरादाबाद), रजत : खुशबू (आगरा)
- 70 किग्रा से अधिक- स्वर्ण : सोनम गेरा (कानपुर), रजत : प्रिया पांडेय (पुलिस)
यूथ बालिका
- 50 किग्रा- स्वर्ण: राधिका कुमारी (आगरा)
- 55 किग्रा- स्वर्ण : राखी निषाद (प्रयागराज)
- 70 किग्रा - स्वर्ण : दीक्षा मेहरोत्रा (कानपुर)
जूनियर बालिका
- 45 किग्रा- स्वर्ण : प्रिया बिष्ट (सहारनपुर), रजत : तृषा बिष्ट (मुरादाबाद), कांस्य : मुस्कान चौहान (आगरा)
- 50 किग्रा - स्वर्ण : खुशी (आगरा), रजत : कविता (आगरा), कांस्य : श्रेया यादव (प्रयागराज)
- 60 किग्रा - स्वर्ण : पलक मलिक (संभल), रजत : तन्वी (मुरादाबाद)
- 70 किग्रा - स्वर्ण : नव्या (मुरादाबाद), रजत : समाना रिजवी (लखनऊ)
- 70 किग्रा से अधिक:- स्वर्ण : तराना जहां (संभल), रजत : प्रिया गुप्ता (हरदोई)
दिव्यांगजन - स्वर्ण : रजनीश शुक्ला (लखनऊ), रजत : आमिर सलमानी (लखनऊ), कांस्य : महेंद्र सिंह (संभल)
यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
