लखनऊ: पंचायती राज निदेशक बनकर भेजा अधिकारी को मैसेज, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्हाट्सएप पर लगा रखी थी निदेशक की फोटो

लखनऊ, अमृत विचार। जालसाज ने पंचायती राज विभाग के निदेशक के पदनाम और फोटो का दुरुपयोग कर अधिकारी को एक काम करने को कहा। वहीं, अर्दब में लेने के लिए व्हाट्सएप पर निदेशक की फोटो लगा रखी थी। जानकारी होने पर निदेशक ने अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निदेशक अटल कुमार राय ने पुलिस को बताया कि गोरखपुर में तैनात अपर मुख्य अधिकारी को एक व्हाटसएप मैसेज मिला। जिसमें निदेशक अटल कुमार राय की फोटो लगी थी। दूसरे नम्बर से आए मैसेज को देख अपर मुख्य अधिकारी को शक हुआ। उन्होंने व्हाटसएप का स्क्रीनशॉट निदेशक अटल कुमार को भेजा। व्हाटसएप में अपनी डीपी लगी देख अटल भी हैरान रह गए। उन्होंने अलीगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार