Farrukhabad News: तीसरी बार सांसद बने मुकेश राजपूत...शमसाबाद में लोगों ने चांदी का मुकुट पहना कर किया स्वागत
फर्रुखाबाद में सांसद मुकेश राजपूत का लोगों ने स्वागत किया
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शमशाबाद में फर्रुखाबाद संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद बने मुकेश राजपूत का शमशाबाद नगर में प्रथम आगमन पर भाजपा नेताओं ने चांदी का मुकुट स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा यह जीत उनकी नहीं बल्कि उन लोगो की है जिन्होने रात दिन मेहनत की। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा जनता की समस्याएं के निस्तारण के लिए रात दिन काम करते रहेंगे।
तीसरी बार सांसद बनने के बाद उनका शमशाबाद नगर में प्रथम आगमन हुआ। प्रथम बार आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों हाथ लेकर आंखों पर बिठाया। गर्म जोशी के माहौल में स्वागत सत्कार करते हुए उनका माल्यार्पण किया तथा चांदी का मुकुट भी पहनाया।
खंड विकास कार्यालय में मीटिंग सभागार का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के जोश को देख गदगद हुए सांसद मुकेश राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की यह जीत इसी का परिणाम है और श्रेय भी उन्हीं लोगों को जाता है। उन्होंने कहा लोकसभा के चुनाव में सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तन मन धन से मेहनत की और लगन के साथ चुनाव में डटे रहे।
कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी थे, जिन्होने सुबह से शाम और रात्रि होने तक मेहनत की और कुछ पदाधिकारी ऐसे थे जिन्होंने परदे के पीछे चुनाव हराने की पूरी कोशिश की। उन्होंने सांसद से ऐसे धोखेबाज पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से सावधान रहने की बात कही। कहा की ऐसे लोगो को वक्त आने पर सबक सिखाया जाएगा ।ऐसे लोग विश्वास पात्र नहीं।
इस मौके पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शमशाबाद रामकिशोर राजपूत ,ग्राम प्रधान अखलाक अहमद ,ग्राम प्रधान नरसिंह, ग्राम प्रधान सरनाम सिंह ग्राम प्रधान श्री कृष्णा शाक्य उर्फ लालू, ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, ग्राम प्रधान राहुल, ग्राम प्रधान राम सरन ,ग्राम प्रधान राम शंकर मिश्रा ,,ग्राम प्रधान लालू ग्राम प्रधान पर्वत सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान हरभान सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान महेश राजपूत, ग्राम प्रधान संत कुमार मिश्रा,
ब्लॉक प्रमुख कायमगंज जिला महामंत्री सुनील रावत ,शमसाबाद कायमगंज ब्लॉक प्रमुख मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत, जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत उर्फ जीतू भैया, शमशाबाद ब्लॉक इकाई के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: पांचाल घाट पर युवक का फिसला पैर, डूबने से मौत...आगरा से गंगा स्नान करने आया था
