Kanpur News: गंगा दशहरा पर भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी...सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गंगा दशहरा पर्व पर भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में रविवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व को लेकर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु गंगा में दर्शन कर दान पुण्य कर रहे है। इसके साथ ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगा रहे है। सुरक्षा को देखते हुए गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

सरसैया, अटल समेत कई घाटों पर भक्तों की भीड़

शहर के अटल घाट, सरसैया घाट, सिद्धनाथ घाट, परमट घाट, बिठूर स्थित ब्रह्रावत घाट, मौनी घाट, भैरव घाट व भगवत दास घाट पर सुबह तड़के से ही भक्त गंगा स्नान करने पहुंचे। कानपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी भक्त आ रहे है। भक्त पहले पूजा-अर्चना करके फिर दान-पुण्य भी कर रहे है। 

kanpur ghats

जगह-जगह चल रहे भंडारे

शहर में गंगा दशहरा पर्व पर जगह-जगह भंडारे चल रहे है। गंगा घाटों पर आए भक्त पूजा कर प्रसाद ग्रहण कर रहे है। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर आना शुरू हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: आसमान से बरस रही आग...कल तक लू के थपेड़े, परसों से बदलेगा मौसम, जानें- मौसम वैज्ञानिक का अनुमान

संबंधित समाचार