Unnao News: करंट की चपेट में आकर फैक्ट्री कर्मी की मौत...परिजनों में मची चीख-पुकार

उन्नाव में करंट की चपेट में आकर फैक्ट्री कर्मी की मौत

Unnao News: करंट की चपेट में आकर फैक्ट्री कर्मी की मौत...परिजनों में मची चीख-पुकार

उन्नाव, अमृत विचार। दही थानाक्षेत्र में फैक्ट्री में रहने वाला एक मजदूर पानी की मोटर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान वह करंट लगने गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद फैक्ट्री कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शांति नगर निवासी रामबालक (40) पुत्र ओमप्रकाश औधोगिक क्षेत्र के एक बंद पड़ी फैक्ट्री में रहता था। रविवार सुबह वह परिसर के अंदर पानी की मोटर चलाने गया। इसी दौरान अचानक मोटर में करंट आने से वह चपेट में आ गया। करंट लगने से राम बालक गंभीर रूप से झुलस गया। 

परिसर में मौजूद अन्य मजदूरों आनन-फानन पुलिस व एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद डायल 108 के ईएमटी प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और रामबालक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी परिजनों को हुयी तो कोहराम मच गया। 

सूचना पर पहुंचे पारिवारिक जनों ने शव देखा तो रो-रोकर बेहाल हाल हो गये। घटना की सूचना पर दही थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। दही थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुयी है। परिजनों के द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है, जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur के क्राइम ब्रांच का दरोगा CM योगी की कर सकता हत्या...सिरफिरे ने X पर किया पोस्ट, गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला