Unnao News: रबी की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए UP के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे किसान नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रबी की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिये सीएम से मिलेंगे किसान नेता

उन्नाव, अमृत विचार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा रबी की फसलों का किसानों को उचित मूल्य दिया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश किसान आन्दोलन के अध्यक्ष अजय अनमोल भी यूपी के किसानों को रबी की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिये सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। 

उत्तर प्रदेश किसान आन्दोलन के अध्यक्ष अजय अनमोल ने बताया कि 11 जून को बम्बई में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा व दमन 6 राज्यों की बैठक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर किसानों को रबी की फसलों के उचित मूल्य दिलाने के लिये हुई थी। जिसमें रबी की फसलों में जमीनी स्तर पर अध्ययन के अनुसार वास्तविक आने वाली कृषि लागत और जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों के आकस्मिक नुकसान आदि को दृष्टिगत रखते हुये कृषि लागत तय कर उचित कीमतों की सिफारिश के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। देश में पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने किसानों के हित में नई पहल शुरू की है। जिसका उत्तर प्रदेश के किसान स्वागत करते हैं।

उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण कभी-कभी दो-दो वर्षाे की बरसात एक दिन में हो जाती है। जिससे किसानों का भारी नुकसान होता है लेकिन यह नुकसान कृषि लागत में नहीं जुड़ता, क्योकि कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के लिए बनाये गए नियम कानून में इसका प्रावधान नही है। भारत सरकार को नियम कानून में परिवर्तन करके आयोग को और अधिकार देने होंगे तभी किसानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रबी की फसल को लेकर उनसे आग्रह करेंगे। जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल सके।

ये भी पढ़ें- Eid Ul Adha 2024: कानपुर में नमाजियों ने नमाज अदा कर गले मिलकर दी मुबारकबाद...कुर्बानियों का दौर शुरू, ड्रोन से होती रही निगरानी

संबंधित समाचार