बरेली: दहेज में 50 लाख की मांग पूरी न होने पर दबाया गला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में एक महिला ने दहेज में 50 लाख रुपये न मिलने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नवादा शेखान की रहने वाली मेधा पांडेय ने बताया कि उनकी शादी नोएडा निवासी मनीष शर्मा से 13 दिसंबर 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी में फार्च्युनर कार समेत अन्य उपहार दिए गए थे। इसके बाद भी पति मनीष, सास मंजू शर्मा और ननद लक्ष्मी कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। मनीष सूरत में ठेकेदारी करता है। वह प्राइवेट नौकरी करती हैं। 

आरोप है कि पति वेतन के लिए भी मारपीट करता था। 12 जून को पति ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की। उसने किसी तरह से जान बचाई। इसके बाद पति और सास ने बेल्ट और चप्पल से पिटाई की और 50 लाख रुपये की मांग की। उनके मायके वालों ने पति और ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह 50 लाख की मांग पर अडे़ रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: 20 हजार न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार