लखनऊ : भाजपा 21 को मंडल स्तर पर मनाएगी योग दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

22 को लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं का होगा अभिनंदन

राज्य ब्यूरो, लखनऊ अमृत विचार। 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भाजपा की ओर से मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। 22 जून को लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोकसभा चुनाव में लगे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ महानगर कैसरबाग पार्टी कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों का लेकर महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। तय की गई योजना के अनुसार, 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी निर्वाण दिवस को बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण और अन्य कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महामंत्री पुष्कर शुक्ला, रामावतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि राकेश सिंह, विवेक सिंह तोमर, अभिषेक खरे को अलग-अलग कार्यक्रम अभियानों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अकाउंटेट ने प्रेशर कूकर से पत्नी का चेहरा कूंचकर की हत्या

 

संबंधित समाचार