अयोध्या: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बुलेट सवार की मौत
मसौधा,अयोध्या, अमृत विचार। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पिपरी गांव के निकट तमसा नदी पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बुलेट चालक की मौत हो गई। पूरा कलंदर पुलिस द्वारा घायल युवक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव निवासी बृजेश प्रताप सिंह का 30 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ सिंह रविवार देर रात करीब 10:30 बजे अयोध्या शहर से अपने घर की ओर सुल्तानपुर की दिशा में बुलेट से जा रहा था। पिपरी गांव पार कर तमसा नदी के पुल पर पहुंचते ही एकल दिशा में जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से कुचल उठा।
मौके पर पहुंचे भदरसा चौकी पुलिस प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने घायल बुलेट चालक को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सिद्धार्थ सिंह को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव निवासी सिद्धार्थ सिंह के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही भदरसा पुलिस चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य को मौके पर भेजा गया। जरिये एम्बुलेंस जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ सिंह को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
