मेरठ: SSP की बड़ी कार्रवाई, 37 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर
मेरठ। एसएसपी रोहित सजवाण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें 3 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद से लापरवाह और दागी पुलिसकर्मियों की नींद उड़ी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, काफी समय से पुलिस थानों और चौकियों से मिल रही शिकायतों के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें, इंचौली, सदर देहात, सरधना, गंगानगर, सरूरपुर, थाना जानी, टीपी नगर, खरदौदा, हस्तिनापुर, लिसाड़ी गेट, देहली गेट, परतापुर, ब्रह्मपुरी, लोहिया नगर और किठौर थाने के कई पुलिसकर्मियों की एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद एसएसपी ने सीओ से इन सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मांगी थी, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: बेटे को मारती थी बेटी...पिता ने ले जाकर गंगनहर में फेंका, बोला- कोई पछतावा नहीं
