Bareilly News: गर्मी..! मोर्चरी में ही निकल गया कर्मचारी का दम, कुछ घंटे पहले स्वस्थ घूम रहा था राजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: भीषण गर्मी से तपती जिला अस्पताल की मोर्चरी में यहीं काम करने राजा नाम के युवक की सोमवार शाम अचानक मौत हो गई। स्टाफ के मुताबिक मौत से दो घंटे पहले तक राजा पूरी तरह स्वस्थ था। गर्मी को उसकी मौत का कारण बताया जा रहा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

राजा को सोमवार शाम चार बजे शवगृह में ही मृत पाया गया। इससे स्टाफ में खलबली मच गई। स्टाफ के मुताबिक राजा पूरी तरह स्वस्थ था। दोपहर करीब दो बजे उसे अस्पताल परिसर में अच्छा-खासा घूमते देखा गया था। चार बजे स्टाफ ने उसे मोर्चरी में ही मृत अवस्था में पड़ा पाया।

स्टाफ ने गर्मी से राजा की मौत होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मोर्चरी में सिर्फ दो पंखे लगे हुए हैं जो इस भीषण गर्मी में नाकाफी हैं। इसके साथ मोर्चरी में रखे फ्रीजरों की वजह से गर्मी और बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादा संभावना गर्मी की वजह से ही उसकी मौत होने का है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: जमीन का पेच फंसने से लटका कान्हा गोशाला का निर्माण, जानिए क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार