अमित शाह से मिले दुर्गा शंकर, चौथे सेवा विस्तार की चर्चाएं तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार मिलेगा अथवा किसी अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिलेगी? इस सवाल को लेकर शासन के गलियारे में चर्चाएं तेज हैं। मुख्य सचिव पद पर रहते हुए तीन बार सेवाविस्तार पा चुके दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

दरअसल, उन्हें चौथा सेवा विस्तार मिलने की चर्चा उप्र. की ब्यूरोक्रेसी में उस वक्त तेज हुईं जब मंगलवार को दुर्गा शंकर मिश्र की गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आयी। हालांकि, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर को अगर सेवा विस्तार नहीं मिलता है, तो इस पद के लिए उप्र. कैडर के 1987,1988 और 1989 बैच के कई अधिकारी दावेदार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: GST टीम ने दुकानों पर की छापेमारी, स्टॉक में कम मिला समान तो थमाया 40 लाख का कर नोटिस

संबंधित समाचार