बहराइच: भैंस चराने गए बालक की नाले में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडहिया  नंबर दो के मजरे पांडे पुरवा  मे 12 वर्षीय एक बालक  की घाघरा नदी से सटे नाले में डूब कर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार  अरविंद (12) पुत्र मगन निवासी पांडे पुरवा बुधवार की दोपहर भैंस चराने के लिए गया हुआ था कि उसकी भैंस मंगल मेला के मजरे गडरियन पुरवा के निकट घाघरा नदी से सटे नाले में पानी पीने लगी।

अरविंद उस भैंस को बाहर निकलने लगा। इसी बीच उसका पैर गहरे नाले में फिसल गया। जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई ।इस घटना की सूचना मिलते ही अरविंद के घर में कोहराम मच गया। लोग घटनास्थल की ओर भागे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसके शव को बाहर निकला गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन

संबंधित समाचार