श्रावस्ती में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर बरा के ग्राम प्रधान सुभेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही लोगों के ऊपर मामला दर्ज करवाया था। इस संबंध में पप्पू सिंह ने प्रार्थना पत्र में लिखा था कि हल्का लेखपाल के साथ ग्राम सभा की जमीन की नपाई पर विरोधियों के द्वारा विरोध जताया गया और गाली गलौज किया गया। जान से मारने की धमकी दी गई है।  बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान शुभेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए टहलने गए थे वापस लौटते समय विरोधियों के द्वारा सत्यराम पुत्र मोहन, मोहन पुत्र बलबल,सोनिया पत्नी सत्य राम पहले से घात लगा कर बैठे थे और धारदार हथियार से हमला कर दिया उसके बाद में जान से मारने की कोशिश की। तभी ग्राम प्रधान का भतीजा मौके पर आ गया दबंगों ने उसे भी लाठी डंडे से मारा और हमला कर घायल कर दिया।  शोर शराबा सुनकर अन्य गांव के लोग इकट्ठा हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा  के लिए रेफर कर दिया। वहीं ग्राम प्रधान के तहरीर पर सत्य राम पुत्र मोहन, मोहन पुत्र बलबल, तथा सोनिया पत्नी सत्यराम के ऊपर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है की गांव के ही नाली के संबंध में पहले विवाद था। उसके बाद में ग्राम पंचायत की जमीन की नपाई के संबंध में भी विवाद बढ़ा था जिसकी वजह से विपक्षियों द्वारा ग्राम प्रधान को जान से मारने की एक सोची समझी साजिश रची गई थी। उपरोक्त मामले में तीनों नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें -अलीगढ़ : दो पक्षों में मारपीट एक की मौत, छह गिरफ्तार

संबंधित समाचार