चीनी- नमक का अधिक सेवन कर वाले हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शरीर को  फिट और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है इस लिए आपको अपने आहार और लाइफस्टाइल पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञ के अनुसार अगर हम सभी सिर्फ अपने खानपान पर ही सुधार कर लें तो कई तरह की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आपको बता दें कि आहार से संबंधित गड़बड़ी के कई अध्ययनों में चीनी और नमक का अधिक सेवन जहर का रूप ले लेता है यानी की 'व्हाइट पॉइजन' है।

साथ ही  आहार विशेषज्ञ के अनुसार चीनी और नमक के अधिक सेवन से डायबिटीज से लेकर हाइपरटेंशन और इंफ्लामेशन जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इससे दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों ही तरह की स्वास्थ्य विकारों का खतरा देखा जाता रहा है। जिसको लेकर लोगों को सावधान होने की जरूरत है।

चीनी के अधिक सेवन से नुकसान

चीनी के अधिक सेवन से होने वाली टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को लेकर तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन आप में हृदय रोगों के खतरे को भी बढ़ा देता है। देखता जाता रहा है कि अधिक चीनी वाले आहार से मोटापा और शरीर में सूजन, रक्त शर्करा, ट्राइग्लिसराइड्स, और रक्तचाप के भी बढ़ने का खतरा रहता है। ये सभी हृदय रोग के लिए जोखिम कारक हैं।

नमक के अधिक सेवन से बचे
चीनी के अधिक सेवन की तहर ही नमक को ज्यादा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। नमक की अधिकता से  ब्लड प्रेशर तो बढ़ता ही है  इसे पेट के कैंसर को बढ़ाने वाला कारक भी माना जाता है। इस लिए शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि दैनिक आहार से नमक और चीनी दोनों की मात्रा कम कर लें। 

ये भी पढ़ें। GOOD NEWS: जिला अस्पताल में शुरू हुई ट्रूनेट मशीन से जांच, मरीजों को नहीं लगाने होंगे दिल्ली-लखनऊ के चक्कर 

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता