Kanpur Murder: छत पर सोता रहा पिता, नीचे बेटे की हो गई हत्या...घर के करीबी पर वारदात का शक

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में युवक की हत्या हो गई

कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आशा नगर में घर में सो रहे एक युवक का रक्तरंजित हालत में घर में ही शव पड़ा मिला। घर की छत पर सो रहे पिता की सुबह आंख खुली तो उन्होंने बेटे का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर पर गहरे घाव के निशान थे। जिससे आशंका लगाई जा रही है कि उसके हत्यारों से बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों समेत अन्य से पूछताछ कर रही है।

रात में बारिश होने पर बेटा नीचे सोया था

आशा नगर निवासी राकेश विश्वकर्मा बड़े बेटे 45 वर्षीय सुभाष विश्वकर्मा व उसकी पत्नी नंद कुमारी के साथ रहते है। दो अन्य बेटे अलग रहते है। राकेश ने बताया की सुभाष की पत्नी नंद कुमारी मायके में है। बुधवार रात वह बेटे के साथ छत पर सो रहे थे। रात में बारिश होने के चलते बेटा नीचे जाकर कमरे में सो गया था। सुबह जब वह नीचे पहुंचे तो बेटे का कमरे में रक्त रंजित हालत में शव पड़ा था, सिर पर चोट के गहरे निशान थे। 

हत्या की सूचना पर डीसीपी साउथ घटनास्थल पर पहुंचे

हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, हनुमंत विहार थाने का फोर्स पहुंचा। 

घर के किसी करीबी पर वारदात का शक

डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि मौका-मुआयना करने पर घर के मेन गेट की कुंडी अंदर से बंद थी, बाहर से किसी के आने की पुष्टि भी नहीं हुई है। घर के ही किसी करीबी पर हत्या का शका है। फिलहाल पिता वह उसके दो अन्य भाइयों को बुलाकर के पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: इंस्टाग्राम में लाइव आकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान...गले में डाला फंदा और लटक गया, देखते रह गए यूजर्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Amarnath Yatra : अमरनाथ की 'दंडवत यात्रा' पर UP-MP के 4 युवक, बाबा बर्फानी के दर्शन की कठिन साधना
तमिलनाडु चुनाव परिणाम : सनातन और हिंदी से दूरी स्टालिन-उदनिधि को ले 'डूबी'? वादों ने ऐसे महा 'व‍िजय' के करीब 'थलपति' को पहुंचाया
सलमान खान के 42 साल पुराने दोस्त का छूटा साथ .... तो किया इमोशनल कर देने वाला पोस्ट, लिखा- अलविदा भाई, कोई आंसू नहीं  ... सिर्फ यादें और मुस्कुराहट
'पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत', असम, बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा के प्रदर्शन पर योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
Birthday Special: तिरुमाला के पहाड़ी मंदिर में तृषा ने टेका माथा, जन्मदिन पर भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद