Fatehpur News: पीएम नरेंद्र मोदी पर सपा नेता हाजी रजा ने की अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर घोष थाने में रिपोर्ट दर्ज, सांसद के स्वागत कार्यक्रम में की थी टिप्पणी

फतेहपुर, अमृत विचार। सपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा की पीएम को लेकर की गई टिप्पणी बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने सुल्तानपुर घोष थाने में सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में नवनिर्वाचित सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हाजी रजा ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सपा नेता के इस बयान को लेकर आक्रोशित हैं। 24 सेकेंड का वायरल यह वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि ‘अमृत विचार डॉट कॉम’ नहीं करता है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। ऐसा लगता है कि समाजवादी के कुछ लोग ऐसे हैं जो जनपद का माहौल खराब करना चाहते हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि हथगाम मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह पुत्र दिनेश सिंह की तहरीर पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर हाजी रजा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Auraiya: नेता जी एक्सप्रेस से टकराया सांड, इंजन हुआ फेल, एक घंटे तक कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

 

संबंधित समाचार