लखीमपुर खीरी: शराब समझकर पेट्रोल पी गया युवक, और फिर…
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने शराब के धोखे में पेट्रोल पी लिया। जिसके पीने से युवक की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने शराब के धोखे में पेट्रोल पी लिया। जिसके पीने से युवक की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मकसोहा की है। यहां 30 वर्षीय विजय पाल ने बुधवार की शाम घर में रखे पेट्रोल को शराब समझ कर पी लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। चीखते हुए परिजनों को पेट्रोल पीने बात बताई। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने विजय पाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजय पाल के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, परिजनों का कहना था पेट्रोल का गलती से सेवन करने से विजय पाल की जान चली गई।
