Hamirpur Murder: युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका...हाथ पैर बांधने के साथ मुंह में ठूंसा कपड़ा, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना जलालपुर के बीलपुर गांव में युवक की हत्या कर शव को शव के दोनों हाथ रस्सी से बांधने के साथ मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शुक्रवार सुबह एक खेत में शव पड़ा होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने फील्ड यूनिट टीम के साथ साक्ष्य संकलित कर जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बीलपुर गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्या के कारणों की जानकारी में जुटी है। 

बीलपुर गांव निवासी लखन (28) पुत्र ललैया दोहरे ने बताया कि उसके पांच बेटों में यह सबसे छोटा था। उनके साथ रहकर खाडू की डलियां बनवाने में हाथ बंटाता था। गुरुवार रात करीब आठ बजे लखन घर से खाना खाकर निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के पंचायत भवन के पीछे जलालपुर रोड के बगल में संतोष साहू के खेत में पड़ा मिला है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों ने शव देखा तब उन्हें हुई।

सूचना देने पर कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जलालपुर इंस्पेक्टर ब्रजमोहन ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़ित पिता ललैया पुत्र पंचोले दोहरे की तहरीर पर गांव निवासी संतु पुत्र सेवा, आकाश पुत्र रामदयाल व केशव पुत्र मुन्नू के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2024: उन्नाव में अधिकारियों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश...बच्चों से लेकर बड़े तक ने किया योगा

संबंधित समाचार