बलरामपुर: घर से खेलने निकले सगे भाइयों का तालाब में मिला शव, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उतरौल/बलरामपुर, अमृत विचार। घर से खेलने निकले सगे भाइयों का  शव घर से 300 मीटर दूर  तालाब मे मिला है। गांव में कोहराम मचने के साथ साथ मातमी सन्नाटा भी पसरा है। गेंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी अमजद ने बताया कि उनके दो पुत्र मोहम्मद शाद( 5) व मोहम्मद हमजा (3)  गत बृहस्पतिवार  शाम को घर से खेलने निकले थे।

काफी देर घर नहीं आये तो परिवार के लोग तलाश करने लगे। गांव व आसपास के गांवों व बाजार में तलाश किया लेकिन नहीं मिले। सब लोग ने सोचा कि गांव के तालाब में भी देख लिया जाए तो काफी देर तलाश करने के बाद घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर तालाब में दोनों बालक मिले जिनकी मृत्यु हो चुकी थी।  

अमजद के दो ही पुत्र थे जिनकी मौत हो गयी। अब उनके कोई सन्तान नहीं है। अमजद की पत्नी अफसरी बेगम दहाडे मार कर रोती है और बेसुध हो जाती है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। गांव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। देर रात दोनों बालकों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर हमला, एक की मौत-दूसरा गंभीर

संबंधित समाचार