International Yoga Day 2024: आईपीएस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ एवं रिजिलिएन्सी प्रोग्राम के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

योगा पुलिस कर्मी

योग शिविर में योगाचार्यों ने विभिन्न प्रकार के योग एवं प्राणायाम के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उनका अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों को योग के महत्व के बारे में भी  बताया गया। योग को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करने से न केवल शारीरिक रूप से अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।

लखनऊ पुलिस योगा

बल्कि स्वयं को मानसिक तनाव से भी दूर रखा जा सकता है। इसी क्रम में कमिश्नरेट लखनऊ के समस्त थानों पर भी पुलिस कर्मियों द्वारा योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया।

यह भी पढ़ें:- आत्मघाती कदम : पत्नी का दर्द नहीं देख पाया पति तो अस्पताल में फंदा लगा दे दी जान

संबंधित समाचार