चेहरे के दाग-धब्बों से हो गए हैं परेशान, पुदीने के इन फेस पैक का करें इस्तेमाल
बढ़ती गर्मी के साथ ही चेहरे की रंगत भी गायब होती जा रही है। ऐसे में इस मौसम में खाने पीने के साथ ही अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर गर्मी में एक्ने और मुंहासे की समस्या सामने आना काफी आम बात है। वैसे तो एक्ने और मुंहासे की समस्या का निस्तारण तो आप कर ही सकते हैं। मगर इसके दाग- धब्बों को हटाना बेहद मुश्किल भरा काम है। ऐसे में आज हम आपको पुदीने से चेहरे के दाग- धब्बों को हटाने के ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिससे आपको जल्द ही चेहरे के दाग-धब्बों से निजात मिल सकेगी।
हल्दी और पुदीना
भारत के हर घर में हल्दी तो होती ही है। ऐसे में पहले एक कटोरी में हल्दी लें और उसमें पुदीना की पत्तियों को डालें। अब इन दोनों को मिक्स करके अच्छे से पीस लें। जिसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लागाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें, सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। अगर आप इस पेस्ट का नियमित इस्तेमाल करेंगे तो आपको असर जरूर दिखाई देगा।
मुल्तानी मिट्टी और पुदीना
मुल्तानी मिट्टी गर्मी के मौसम में चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद रहती है। ऐसे में पहले मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट तैयार करें, इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियों के पेस्ट को भी मिला लें। लास्ट में इसमें दही को भी डालकर मिला लें ओर अपने चेहरे पर लगाएं। और जब ये सूख जाए तो मसाज करते हुए चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
इस्तेमाल के फायदे
अगर आप नियमित रूप से इन फेसपैक का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके चेहरे के दाग- धब्बे जल्द ही साफ हो जाएंगे। अगर आपके दाग- धब्बे काफी पुराने हैं तो वह भी पुदीने का फेस पैक साफ कर सकता है। साथ ही आपको बता दें कि इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी। गर्मी में त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे न करने से कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में बढ़ जाता है इन दो बीमारियों का खतरा, ऐसे कर सकते हैं बचाव
