Kanpur: पिकअप और ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत...दोनों वाहनों में लगी आग, चालक क्लीनर की जिंदा जलकर मौत, हादसे के बाद लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में दो की मौत

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र में पिकअप और ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से दोनों वाहनों में आग लग गई। चपेट में आकर पिकअप चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। साथ ही फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया। 

शंभुहा पुल पर रविवार सुबह पिकअप और ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वहीं, पिकअप की केबिन में चालक और क्लीनर फंस गए। जिसमें उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। 

दोनों वाहनों को जलता देख लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। बिधनू थानाप्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त कराने का किया जा रहा है।

हादसे में चालक और क्लीनर की मौत

पिकअप सवार चालक मृतक पूरन सिंह लोधी ग्राम पनवा तहसील गैरतगंज मध्य प्रदेश का रहने वाला था। जबकि मध्य प्रदेश का ही रहने वाले क्लीनर इस्माइल की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में लगी आग, फैली सनसनी, क्षेत्रीय लोगों ने पाया आग पर काबू

संबंधित समाचार