मुरादाबाद: घर में सो रही विवाहिता से ससुर ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। घर में अकेले सो रही विवाहिता से ससुर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने इसकी जानकारी जब पति समेत अन्य परिजनों को दी तो उन्होंने खामोश रहने की धमकी दी।  रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता गुरुवार को अपने मायके वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसका कहना था कि …

मुरादाबाद,अमृत विचार। घर में अकेले सो रही विवाहिता से ससुर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने इसकी जानकारी जब पति समेत अन्य परिजनों को दी तो उन्होंने खामोश रहने की धमकी दी।  रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता गुरुवार को अपने मायके वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची।

उसका कहना था कि करीब छह माह पहले उसका निकाह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर चौकी के एक गांव में हुआ था। पति की दुकान है। विवाहिता का कहना है कि करीब एक माह पहले पति दुकान गया था और वह घर में अकेले थी। तभी मौका पाकर उसके ससुर ने बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पहले विवाहिता मायके आई और पूरी घटना बताई। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
मुरादाबाद। मझोला थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अशोकनगर निवासी गौतम शर्मा उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। बाद में जानकारी हुई कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी गौतम शर्मा को गुरुवार को मंडी गेट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार