बहराइच में डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार हो गया।

पयागपुर थाना क्षेत्र के पयागपुर-इकौना मार्ग स्थित बरगदही चौराहा पर दोपहर में इकौना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाइक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक सनवर( 20) निवासी सुंनगा धौली का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है तथा घायल जाकिर(18) को सीएचसी भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती: ग्राम प्रहरियों को साइकिल देकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, बताया उनका महत्त्व

संबंधित समाचार