फिरोजाबाद: किसान ने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़, राजस्व विभाग की टीम से भी हाथापाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के नगला तुर्सी गांव में जमीन के विवाद को सुलझाने गए तहसीलदार को किसान ने थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही इस दौरान राजस्व टीम से भी हाथापाई की गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किसानों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम के सामने पेश किया, जहां से एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के नगला तुर्सी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसमें एक पक्ष ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। जिस पर जसराना तहसीलदार लालता प्रसाद विवाद सुलझाने के लिए राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र और वीरेश्वर वहां आकर हंगामा करने लगे। जब तहसीलदार और राजस्व टीम ने दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हाथापाई करते हुए तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया। 

वहीं तहसीलदार और राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शांति भंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम के सामने पेश किया, जहां से एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया।

ये भी पढे़ं- फिरोजाबाद: कैदी की मौत पर बवाल, वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी

संबंधित समाचार