फिरोजाबाद: कैदी की मौत पर बवाल, वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बाइक चोरी के मामले में दो दिन पहले जेल गये कैदी की शुक्रवार को मौत हो गयी जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुये तोड़फोड़ की और पुलिस वाहनो को नुकसान पहुंचाया। जेल प्रशासन ने बीमारी से मौत होने का कारण बताया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। 

कैदी आकाश की मौत‌ पर ‌आक्रोशित ग्रामीणों ने‌ पुलिस पर पथराव और फायरिंग की जिससे कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। उपद्रवियों ने एम्बुलेंस और ‌पुलिस वाहन पर तोड़फोड़ की और मोटर साइकिल मे आग लगा दी।‌ पुलिस ने‌ ‌लाठी‌चार्ज कर उपद्रवियों‌ को खदेडा। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने खुद‌ पहुंच कर मोर्चा संभाला। 

इस बीच भीम‌ आर्मी के नेता एवं सांसद चन्द्रशेखर‌ के पहुंचने की सम्भावना को लेकर क्षेत्र की सीमायें सील कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के नई आबादी निवासी नगला पचिया निवासी आकाश सिंह (25) को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके साथ ही पुलिस ने शिवम सिंह निवासी हंस वाहिनी स्कूल वाली गली नाले की पुलिया हिमायूंपुर को भी जेल भेजा था। शुक्रवार सुबह आकाश की मौत हो गई। जेल प्रशासन मौत का कारण बीमारी बता रहा है। 

जेल अधीक्षक एके सिंह का कहना है कि 19 जून को चोरी के मामले में उसे जेल लाया गया था। गुरुवार रात उसकी तबियत खराब हुई थी। डाक्टरों ने जेल में उसे दवा दी और वह ठीक हो गया था। शुक्रवार सुबह पांच बजे अचानक फिर उसकी तबियत बिगड़ी।

उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर शाम को उसके‌ घर पर जा रही थी कि रास्ते में योजनाबद्ध तरीके से दलित समाज के लोग‌ों ने सुहाग नगर चौराहे पर एंबुलेंस और पुलिस को घेर लिया। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी। 

मौके पर भीम आर्मी के समर्थक नेता और विधायक मनीष असीजा पहुंच गए। क्षेत्र में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है आला अधिकारी मौके पर पहुंचेगए।है लोगों की मांग है कि‌ युवक की मौत के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी भी दी जाए। 

ये भी पढ़ें- आगरा: घर में लगी आग में कारोबारी का बेटा जिंदा जला, सिलेंडर में धमाके से फैली दहशत

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका