प्रयागराज: ब्लाक प्रमुख व कुख्यात गौतस्कर मुजफ्फर का भाई बना हिस्ट्रीशीटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के बेहद करीबी ब्लाक प्रमुख व गौतस्कर मुजफ्फर के भाई को भी अब पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बना दिया है। मुजफ्फर के भाई जावेद की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इस कार्रवाई के बाद जावेद पर पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी।  

अतीक अहमद के करीबी कौड़िहार ब्लाक प्रमुख व कुख्यात गौतस्कर मुजफ्फर की पहले ही हिस्ट्रीशीट की सूची मे शामिल कर दिया गया था। वही अब उसके भाई जावेद अहमद को भी हिस्ट्रीशीटरों की सूची में शामिल कर दिया गया है। 
 
पूरामुफ्ती पुलिस ने जावेद के आपराधिक रिकार्ड को लेकर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। मालूम हो कि जावेद सात भाइयों में सबसे छोटा है। मुजफ्फर के बनाये गये आई आर - 05 गैंग में वह भी सदस्य है। जावेद के खिलाफ कुल नौ केस दर्ज है। जावेद नवाबगंज के चफरी गांव का रहने वाला है। जबकि उसका एक मकान पुरामुफ़्ती में भी है। जावेद पुलिस रिकार्ड में बी श्रेणी का अपराधी है।

ये भी पढ़ें -पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज : शहर की यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग पर प्राथमिकता

संबंधित समाचार