Kanpur: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुआ जवान...परिजनों से मिलने पहुंचा सपा प्रतिनिधि मंडल, प्रशासन से ये मांग की
कानपुर के महाराजपुर में शहीद जवान के परिजनों से मिलने सपा प्रतिनिध मंडल पहुंचा
कानपुर, अमृत विचार। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए शैलेंद्र कुमार के परिजनों से सोमवार को ग्राम नौगवा गौतम सरसौल स्थित घर में सपा का प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई, छावनी से विधायक मो. हसन रूमी, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, सर्वेश यादव, फतेह बहादुर सिंह गिल, मनोज यादव राजा भैया आदि नेता मौजूद रहे।
सपा प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने शहीद की मां, पत्नी और भाई से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। वहीं प्रशासन से मांग की कि शहीद के नाम पर एक स्मारक और मृतक आश्रित में पत्नी को नौकरी और शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता की फौरन घोषणा की जाएं।
