करंट लगने से राजस्थान के ट्रक चालक की मौत, बरेली में लेकर आया था कैमिकल फैक्ट्री का सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हरियाणा से ट्रक में माल लेकर आए ट्रक चालक की ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

राजस्थान के गांव डोली निवासी 27 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह ट्रक चालक थे। वह अपने हैल्पर सूरज के साथ ट्रक लेजर रजऊ कैमिकल फैक्ट्री आए हुए थे। इस दौरान वह ट्रक खड़ा करके ट्रक के ऊपर तिरपाल डालने लगे। वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। हैल्पर सूरज ने तुंरत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: बच्चों को डांटना इमाम के लिए पड़ा भारी, परिजन ने बनाया बंधक...झूठा मुकदमा लिखाने का आरोप

संबंधित समाचार