बहराइच: घर के सामने खड़ी बोलेरो उठा ले गए चोर, पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के मटेरा चौकी से 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक व्यक्ति के घर के सामने से बोलेरो चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा बाजार निवासी देवेंद्र कुमार का घर चौकी से 50 मीटर की दूरी पर है।

 प्रतिदिन की तरह वह रात में घर के सामने बोलेरो वाहन संख्या UP 40 y 4559 खड़ी कर सो गए। सुबह पांच बजे जब वह सोकर उठे तो बोलेरो गायब मिली। इस पर आसपास देवेंद्र कुमार ने खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर देवेंद्र ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमानंद तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-आपातकाल के विरोध में संघर्ष करने वाले सभी सत्याग्रहियों को नमन: सीएम योगी

संबंधित समाचार