एक दिन की विधायक बनीं बिलारी की बेटी
मुरादाबाद/ बिलारी/अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्रीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुंडिया राजा ग्राम निवासी छात्रा चंद्रिका डागर को बिलारी विधानसभा की एक दिन के लिए विधायक नामित किया। इस दौरान नामित विधायक चंद्रिका डागर ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं …
मुरादाबाद/ बिलारी/अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्रीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुंडिया राजा ग्राम निवासी छात्रा चंद्रिका डागर को बिलारी विधानसभा की एक दिन के लिए विधायक नामित किया। इस दौरान नामित विधायक चंद्रिका डागर ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उसके बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। जहां बार एसोसिएशन अध्यक्ष आफाक हुसैन व प्रमोद शर्मा ने नामित विधायक चंद्रिका डागर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
नामित विधायक ने उपजिलाधिकारी से धान क्रय केन्द्र में तौल को लेकर, गन्ना के बकाया भुगतान और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद नामित विधायक महिला अस्पताल पहुंचीं। जहां अस्पताल के स्टाफ ने स्वागत किया। वहां नामित विधायक ने अस्पताल के वार्डों का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से अस्पताल के बारे में पूछताछ की। दवाई स्टाक आदि की जानकारी ली। इसके बाद नामित विधायक कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी से महिला अराध को लेकर कई सवाल किये। इसके बाद नामित विधायक चंद्रिका डागर ब्लॉक पहुंची। जहां उन्होंने बीडीओ से ब्लाक के पीपली गांव के सफाईकर्मी की लापरवाही की शिकायत की।
इस दौरान नामित विधायक चंद्रिका डागर ने बताया कि विधायक मौहम्मद फहीम इरफान द्वारा उनको एक दिन के लिये विधायक नामित किया है। ताकि वह भी जनता से रूबरू हो सके और जनता की समस्याओं को जाने और समझे कि किस प्रकार निस्तारण किया जाता है। चंद्रिका डागर ने बताया कि उनका विनिस्टिया नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी,यूक्रेन में नीट में चयन हुआ है। बताया कि उन्होंने मोहम्मद इरफान रॉयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज से बीएससी की परीक्षा में 72% अंक पाकर उत्तीर्ण किया है, मेरी साथी पारखी सिंह ने 74% अंक पाकर बीएससी उत्तीर्ण की और दूसरी साथी कनिष्का तोमर ने 71% अंक पाकर बीएससी पास किया।
