बलरामपुर में कार से टकराई बाइक, एक की मौत-चार घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। कार व मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चालक रिजवान पुत्र मोहम्मद रफीक (25) ग्राम मठवा थाना पचपेडवा की मृत्यु हो गई। दो युवक संदीप यादव पुत्र भीखी प्रसाद( 26 )ग्राम कुकुरभुकवा थाना पचपेडवा,बुधराम पुत्र फागू (24 ) कोहरगडडी थाना पचपेडवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को  जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कार चालक अफसर अली व कार सवार अकमल अली भी घायल हो गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मृतक के भाई मुसफीक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गैंसडी नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत मंगलवार की रात्रि 10 बजे शिव मंदिर के निकट सिद्धार्थ नगर से बहराइच जा रही सेंट्रो कार  व बलरामपुर से बलरामपुर से पचपेडवा जा रहे बाइक यूपी की आमने सामने टक्कर हो गई जिससे रिजवान पुत्र रफीक की मौत हो गई वही मोटर साइकिल सवार अन्य बुधराम पुत्र फागू 24 वर्ष निवासी ग्राम कोहरगडडी थाना पचपेडवा व संदीप यादव पुत्र भीखी निवासी कुकुरभुकवा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंसडी पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मुकदमा पंजीकृत कर कर विधिक कार्यवाही की जा रही है कार को कब्जे में लेकर कार चालक को गिरफतार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -गोंडा में 50 हजार की नकदी व 7 लाख रुपये का जेवर उठा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार