बरेली: चौकी चौराहा से लेकर जंक्शन तक नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। जिससे शहर में सड़कों पर कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। 

अपने अभियान के तहत नगर निगम ने आज चौकी चौराहा से लेकर जंक्शन तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। नगर निगम की टीम को देख कर हड़कंप मच गया। लोगों ने फुटपाथ पर पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए स्थान पर चाय, नाश्ते का खोखा और होर्डिंग आदि लगाकर जगह पर अतिक्रमण कर घेर रखा था। नगर निगम की टीम ने कब्जा हटाकर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान में अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना, विवेक ,जयपाल सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- बरेली: रेलवे कॉलोनी में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार