बदायूं: कुत्तों के हमले में घायल पांच साल की बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसौली, अमृत विचार: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंटा खेड़ा निवासी लोचन की पांच साल की बेटी चकोरा मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पड़ोस में मक्का के खेत पर चली गई थी। 

वापस आते समय कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया और बुरी तरह से नोच डाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह लहूलुहान थी। आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान पहुंचे। बच्ची को बचाया। सूचना मिलने पर बच्ची की मां संगीता और पिता लोचन पहुंचे और बच्ची को कस्बा आसफपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 

जहां कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट समध ने बच्ची को एआरवी लगाकर वापस घर भेज दिया। बच्ची को भर्ती नहीं किया गया। परिजन बच्ची को जिला संभल के नगर चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: आकाशीय बिजली गिरने से मुजरिया बिजली घर का कंट्रोल रूम जला, मशीनें जलकर खाक

संबंधित समाचार