लूट का इरादा :  घात लगाए बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीरगंज/ अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी राजकुमार मौर्या को घर जाते समय घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 

बता दें कि गुरुवार को शाम लगभग सात बजे जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी राजकुमार मौर्या घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए करीब आधा दर्जन लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गोली राजकुमार के बाएं पैर की जांघ में लगी है। राजकुमार को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार मौर्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि युवक को जहांगीरगंज सीएचसी ले जाया गया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।  

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: होटल मालिक ने लाइन में लगाई बल्ली, हो रहे फाल्ट...उपभोक्ताओं ने की शिकायत

 

 

 

संबंधित समाचार