बहराइच: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या! बेटी ने पोते पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबागंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के तेलियानी गांव के पास बीच सड़क पर शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। वृद्ध की बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पिता की पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बघमरवा गांव निवासी जमुना प्रसाद (80) की दो बेटियां और चार लड़के हैं। जमुना प्रसाद ने छोटे बेटे दिनेश कुमार छोटी बेटी के नाम जगह कर दी थी। इससे बड़े बेटे अंबर लाल के बेटे नाराज रह रहा थे। शुक्रवार को इसको लेकर विवाद हुआ था। प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह वृद्ध तैयार होकर घर से चाय पीने के लिए निकले थे। वह कुछ दूरी पर पहुंचे। 

अज्ञात कारणों से थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव के पास नहर के निकट बीच सड़क पर शव पड़ा मिला। आसपास काफी मात्रा में खून भी पड़ा था। लोगों ने वृद्ध की पहचान कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।  पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बेटी ने पिता के पोते और एक ग्रामीण पर पीट-पीट कर हत्या करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे मे मौत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार