बरेली: पुराने संसद भवन से डॉ. बीआर अंबेडकर और बापू की मूर्ति हटाने को लेकर विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुराने संसद भवन से डॉ. बीआर अंबेडकर और महात्मा गांधी की मूर्ति हटाए जाने पर पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया है। इसी को लेकर आज बरेली में भारतीय बौद्ध धम्म सार समिति एवं अनुसंधान केंद्र तथा भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया और मूर्तियों को पुनः स्थापित करने की मांग की।

पुराने संसद भवन से डॉ. बीआर अंबेडकर और महात्मा गांधी की मूर्तियों को हटाए जाने पर बवाल खड़ा हो गया है। बरेली में आज इसको लेकर भारतीय बौद्ध धम्म सार समिति एवं अनुसंधान केंद्र तथा भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देते हुए मांग की कि मूर्तियों को पुनः स्थापित किया जाए। 

वहीं जागन सिंह राकेश ने कहा कि पुरानी संसद भवन के सामने से महात्मा गांधी और डॉ. बीआर अंबेडकर की जो प्रतिमाएं रात्रि में चोरी छुपे हटाई गई हैं उनको पुनः वहीं स्थापित किया जाए, यदि इन प्रतिमाओं को हटाना जरूरी है तो पहले लोगों को अवगत कराना चाहिए था और यदि हटा ही ली गई हैं तो इन प्रतिमाओं को नए संसद भवन के मेन हॉल में स्थापित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के बापू कहलाते थे और डॉ. बीआर अंबेडकर संविधान के जनक हैं, सांसद भी संविधान से ही चल रही है तो ऐसे में वहां पर इन मूर्तियों को स्थापित करना जरूरी है। इस तरह मूर्तियों को हटाना अपराध है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आज पूरे भारतवर्ष में प्रदर्शन चल रहा है।

ये भी पढे़ं-  बरेली: कुछ देर की बारिश से 'डूबी स्मार्ट सिटी'! सड़क हैं या तालाब...तस्वीरों में देखिए हाल

संबंधित समाचार