Kanpur: मंदबुद्धि अधेड़ बिजली के खंभे पर चढ़ा, करंट लगने से गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर टहल रहा मंदबुद्धि व्यक्ति अचानक खंबे पर चढ़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे कानपुर रेफर किया है।
घटनाक्रम के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास रह रहे मंदबुद्धि घायल का नाम आजाद अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी मकड़ी भवनाथपुर जिला गढ़वा झारखंड है। रविवार को वह अचानक रेलवे स्टेशन में लगे बिजली पोल पर चढ़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।
गंभीर हालत में उसे जीआरपी पुलिस एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी घाटमपुर ले गए, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे कानपुर रेफर कर दिया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
