कासगंज: सिढ़पुरा विद्युत सब स्टेशन आज विद्युत की आपूर्ति रहेगी बाधित
आपूर्ति वाले क्षेत्रों को सुबह 9 से शाम छह बजे तक नहीं मिल सकेगी बिजली
कासगंज, अमृत विचार। सिढ़पुरा के वाशिंदों को भरी गर्मी में बुधवार को बिजली नहीं मिलेगी। विभाग द्वारा बनाए गए नए कंट्रोल रूम में मशीनों को स्थापित किया जाएगा। लगभग नौ घंटे तक विद्युत की कटौती रहेगी। उपखंडीय अधिकारी ने उपभोक्ताओं से सहयोगी की अपील की है।
सिढ़पुरा के उपखंडीय अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा कस्बे की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नया कंट्रोल रूम बनाया जा रहा था जो अब पूर्णत: बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित कंट्रोल रूम में मशीनें स्थापित किए जाने का कार्य बुधवार को होगा।
जिसके लिए विद्युत उपकेंद्र से विद्युत की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि आपूर्ति वाले क्षेत्रों को सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। नौ घंटे की इस कटौती के दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए विभाग को खेद रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
ये भी पढ़ें। कासगंज: सावधान ए भाई जरा देखकर चलो... जरा सी नजर हटी, समझो दुर्घटना घटी
