प्रधान की गुंडागर्दी : परिवार रजिस्टर की नकल लेने आए बुजुर्ग को पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज, सुलतानपुर, अमृत विचारः परिवार रजिस्टर की नकल लेने आए ब्लॉक मुख्यालय पर बुजुर्ग को प्रधान ने पीट दिया। पीड़ित ने लिखित शिकायत थाने पर दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। 

घटना के अनुसार पिपरी साईनाथपुर ग्राम पंचायत निवासी आसाराम दुबे थाना कूरेभार ने धनपतगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बुधवार को दोपहर विकास खंड मुख्यालय पर परिवार रजिस्टर की नकल लेने आए थे, जब कर्मचारी नकल बना रहे थे। तभी प्रधान रमेश वर्मा वहां पर आ गए और गाली गलौज करने लगे और डंडे से मुझे मारने ने लगे।

जिससे मुझे काफी चोटे आई। जाते समय मुझे जान से मारने की धमकी भी देकर गए। चोटिल की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानून किसी को अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। सख्त कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें :- Acid Attack: नीट काउंसलिंग के लिए जा रही छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी हुआ शिकार

संबंधित समाचार