साइबर ठगी : जालसाजों ने नौकरी के नाम पर 1.70 की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

प्रयागराज। अमृत विचार: शहर में लगातार लोग जालसाजों क्व चक्कर मे फंसकर ठगी का शिकार हो रहे है। जहां जार्जटाउन के अल्लापुर के रहने वाले एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिया गया तो दूसरी तरफ पुरामुफ़्ती मे एक युवती को डरा धमकाकर उससे 1.12 लाख रुपये ऐठ लिए। दोनो  मामलो मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

केस:1 अल्लापुर के रहने वाले आशुतोष तिवारी ने बुधवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। भुक्तभोगी नस बताया कि मोबाइल में व्हाट्सएप उन्हे एक आनलाइन काल आई थी। जिसमे एक कम्पनी में नौकरी करने के लिए आफर दिया गया और कम्पनी ने अपने दस्तावेज भेज दिये। जिसे देखने के बाद भरोसा करते हुए जालसाजों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। शातिर जालसाजों ने युवक से 1.70 लाख रुपये मांगा। जिसके बाद जालसाजों के बहकावे में आकर आशुतोष ने जालसाजों के खाते में 5 किश्तों में रुपये भेज दिया। जब नौकरी देने की बात आई तो जालसजों ने आशुतोष को आश्वासन देना शुरु कर दिया। बाद में आशुतोष को इस बात का एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।  जिसके बाद आशुतोष ने जार्ज टाउन थाने में तहरीर दी है। वहीं मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।  

केस:2 - वही एक दूसरी घटना पुरामुफ़्ती थाना अंतर्गत है। जहां पर युवती को डरा धमका कर 1.12 लाख रुपये जालसाजों ने वसूल लिया। मामले। में युवती के भाई ने तहरीर दी है कि उसकी बहन के मोबाइल पर दो नंबर से कॉल और वॉट्सऐप कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले धमकी देने लगे कि उसकी अश्लील फोटो अपलोड है।अगर रुपए नहीं दिये तो इसे वायरल कर दिया जायेगा। परेशान और डरी युवती ने जलसाजों के बताये गये खाते में 1.12 लाख रुपये भेज दिये।  पुलिस तहरीर क्व आधार पर जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें :- Acid Attack: नीट काउंसलिंग के लिए जा रही छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी हुआ शिकार

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा