Bareilly News: मौसम हुआ सुहावना, पूरे सप्ताह बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन उमस से लोगों को अभी भी परेशान होना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी सप्ताह भर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। सात तारीख तक मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

आईएमडी की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 24 घंटे में 58 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह और शाम के समय वातावरण में आर्द्रता शत प्रतिशत दर्ज की गई। 

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर बारिश रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। आठ और नौ जुलाई को धूप के साथ ही बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बारिश में शहर का हाल देखने निकले DM, जलभराव के कारण जानने के बाद अधिकारियों को जल्द समस्या दूर करने का दिया निर्देश

 

 

संबंधित समाचार