बरेली: 18 करोड़ से चकाचक होंगी शहर की 11 किमी सड़कें
बरेली, अमृत विचार। शहर की खराब सड़कों को चकाचक करने के लिए नगर निगम ने खाका तैयार कर लिया है। सड़कों को ठीक करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 11 किमी लंबी सड़कों पर 18 करोड़ का बजट आवंटित किया है। वहीं, दूसरी नगर निगम ने जर्जर सड़कों को ठीक करने के लिए गली, …
बरेली, अमृत विचार। शहर की खराब सड़कों को चकाचक करने के लिए नगर निगम ने खाका तैयार कर लिया है। सड़कों को ठीक करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 11 किमी लंबी सड़कों पर 18 करोड़ का बजट आवंटित किया है। वहीं, दूसरी नगर निगम ने जर्जर सड़कों को ठीक करने के लिए गली, मोहल्लों की सड़कों के निर्माण की योजना बनाई है। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्लों को फायदा होगा।
शहर की जर्जर सड़कों को लेकर अक्सर लोगों की शिकायत आला अफसरों के पास पहुंचती थीं। अभी तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मुख्य सड़कों को मॉडल सड़कें बनाने की योजना थी। लेकिन अब स्मार्ट सिटी योजना में गली, मोहल्लों की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सड़कों का चयन निर्माण विभाग ने कर लिया है। शहर में 11 किमी सड़कों को बेहतर बनाए जाने की योजना है। जहां पर सड़कें जर्जर हैं, उनको प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रंक सीवर लाइन के कार्य के कारण शहर की सड़कों के खराब होने से कई नई सड़कों को बनाए जाने की योजना है। क्योंकि सीवर कार्य के कारण सड़कें टूट चुकी है। इसका कार्य भी दो जगहों पर शुरू कर दिया गया है।
इसमें शाहदाना चौराहा की सड़क , बीसलपुर चौराहे से जगतपुर मार्ग बनाया जा रहा है। सड़कों के निर्माण से पुराने शहर के बुखारपुरा, चक महमूद, लंबे लोधी टोला, सहसवानी टोला , सूफी टोला, जगतपुर, मीरा की पैठ, काजी टोला, शाहदाना, रोहली टोला, कांकर टोला, बारादरी, एजाज नगर गौटियां के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी।
“सड़क निर्माण कार्य तेजी से करने के लिए खराब सड़कों का सर्वे कराया गया है। गली मोहल्लों की सड़कों को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। दो जगहों पर कार्य शुरू कर दिया गया है।” -मनोज गुप्ता, सहायक अभियंता निर्माण
