बरेली गोलीकांड: इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दे रही दबिश, अब STF भी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट पर कब्जे के लिए हुए गोलीकांड में इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब एसएसपी अनुराग आर्य की अनुमति मिलने के बाद एसटीएफ की टीमें भी आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो जाएंगी।

पीलीभीत बाईपास पर महादेव मार्बल शोरूम के पास करीब 15 करोड़ कीमत के प्लॉट पर कब्जे के लिए राजीव राणा और आदित्य उपाध्याय गुट के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी। इस मामले में राजीव राणा समेत 30 आरोपी जेल भेज जा चुके हैं। इनमें कई को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। 

एसएसपी ने राजीव राणा के दो भाइयों समेत छह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें से संजय राणा ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। इनके अलावा राजीव राणा का भाई गौरीशंकर, होटल सीके वैली का मालिक चांद मियां, रफत उर्फ बाबा, अलीन कालिया और इरफान पर इनाम घोषित किया गया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सरकारी विभागों में लगे वाहनों का सर्वे, कॉमर्शियल नंबर न होने पर पंजीकरण होगा निरस्त

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता