छत्तीसगढ़: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में बड़ा हादसा, स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकली गर्म पटरी...अफरा तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की भिलाई जहां स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल का स्टील प्लांट है में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे बीएसपी प्रबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई। इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है। बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया।

हादसे के बाद यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीने बंद कर दी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल पटरी को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि पहले भी यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में इस तरह की घटना हो चुकी है। टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है। उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे।

बताया जा रहा कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी, लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई। रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है। हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है। रेल पटरी के राउंड टेबल से बाहर जाने की वजह से हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई है।

यूआरएम डिपार्टमेंट में फिलहाल रोलिंग बंद है। इससे वहां वायर सहित कई सामान में जल गए। हादसे के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है। फिर कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा।

इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू होगा। बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी यूआरएम में बनती है। 130 मीटर की सिंगल पीस की रेल पटरी यूआरएम में ही बनती है। दूसरे नंबर पर 121 मीटर की जिंदल और तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया 120 मीटर की रेल पटरी बनाता है।

ये भी पढ़ें- NIA ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ठिकानों पर की छापेमारी, दो गिरफ्तार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता