आईजीआरएस में मिली शिकायतों के समाधान में बाराबंकी प्रदेश में अव्वल
बाराबंकी, अमृत विचार। आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए बनाये गए पोर्टल आईजीआरएस में मिली शिकायतों के समाधान करने के मामले में बाराबंकी एक बार फिर सुर्खियों में है। बाराबंकी को समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के मामले में प्रदेश में पहला स्थान व लखनऊ जोन में भी जिला अव्वल रहा। बाराबंकी के बीस थाने ऐसे है जिन्हें प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसका पूरा श्रेय पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की सख्त पुलिसिंग और उनकी टीम की मुस्तैदी को जाता है।
एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले शिकायती पत्रों की मॉनीटरिग समय समय पर खुद करते रहे और सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देकर शिकायती पत्रों को समय से गुणवत्ता पूर्वक निपटाने को लेकर काफी संजीदा रहे। एसपी ने इस काम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के हाथों में सौपा। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
जनपद बाराबंकी के बीस थाने सुबेहा, रामनगर, जैदपुर, लोनीकटरा, टिकैतनगर, कोठी, महिला थाना, सतरिख, बदोसराय, दरियाबाद, सफदरगंज, बड्डूपुर, फतेहपुर, जहांगीराबाद, कुर्सी, घुंघटेर, देवा, थाना कोतवाली नगर, रामसनेही घाट व मसौली को आईजीआरएस निस्तारण के मामले में प्रदेश में पहला स्थान मिला। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने आईजीआरएस टीम के प्रभारी निरीक्षक बेचू यादव, आरक्षी शैलेश कुमार मौर्य, द्रविण गुप्ता, मो.आवेदीन, संजय दत्त पाल, महिला आरक्षी ममता पाल, सरिता रावत और अकांक्षा यादव को बधाई व शुभकामनाएं दी और इसी तरह ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
क्या बोले पुलिस अधीक्षक
सरकार की प्राथमिकता के आधार पर लोगों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिये पुलिस लगातार तत्पर है। जनता की शिकायतों का समय सीमा के अंदर समाधान हो सके, यही कोशिश रही। जिससे जनता का पुलिस की कार्यशैली के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके..,दिनेश कुमार सिंह, एसपी।
यह भी पढ़ें:-IGRS की शिकायतों के निस्तारण में गोंडा पुलिस को मिले शत प्रतिशत अंक
