बाराबंकी: ऑनलाइन हुआ मिशन शक्ति का जागरूकता कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था जिला इकाई द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री की देख रेख में ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उज्जवल लाल उपस्थित रही। कार्यक्रम में सुरक्षा नारी, सम्मान नारी, स्वावलंबन …

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था जिला इकाई द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री की देख रेख में ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उज्जवल लाल उपस्थित रही।

कार्यक्रम में सुरक्षा नारी, सम्मान नारी, स्वावलंबन से संबंधित मुख्य विषय बाल अधिकार पर चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न विकास खंड में कार्यरत गाइड कैप्टन मीना नोडल द्वारा अपने-अपने विकासखंड में मिशन शक्ति के लिए किए गए जागरूकता कार्यों के वर्णन किया।

इसके बाद जिला गाइड कैप्टन रितु अग्निहोत्री द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के हेतु उपस्थितजनों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंकी की वार्डन पूनम मिश्रा ने किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजना मिश्रा, रेनू सिंह, ममता, अनामिका श्रीवास्तव, मीनाक्षी पुष्कर, वैशाली गुलसिया एवं रचना सिंह ने सक्रिय सहयोग किया।

संबंधित समाचार