Farrukhabad News: मोबाइल रिचार्ज के दाम बढ़ने पर BSNL के 6 दिन में 10 हजार सिम बिके...जिओ एयरटेल को लोग करा रहे पोर्ट
मोबाइल रिचार्ज के दाम बढ़ने पर बीएसएनएल के 6 दिन में 10 हजार सिम बिके
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मोबाइल रिचार्ज के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण ग्राहक फिर बीएसएनल की सेवा की तरफ दौड़ पड़े है। जिसकी वजह यह है अभी तक मुख्य बीएसएनएल कार्यालय लाल गेट से पिछले 3 जुलाई से 9 जुलाई 2024 तक लगभग 500 से ज्यादा लोगों ने सिम खरीदी हैं। वहीं जनपद फर्रुखाबाद में लगभग 2500 बीएसएनएल की सिम बिकी है। वहीं 7000 ग्राहकों ने जिओ, एयरटेल, वोडा की सिम बीएसएनल में पोर्ट कराई हैं।
मात्र 6 दिन में ही लगभग 10 हजार ग्राहक जुड़ गए हैं। मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों में आम आदमी को फोन चलाना महंगा पड़ रहा है। अब जरूरत के अनुसार ही फोन चलाया जाएगा। अधिकांश ग्राहक बीएसएनएल की सिम लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास दो या तीन सिम है।
वह अनिवार्य रूप से एक सिम बीएसएनल की खरीद रहे है। 249 रुपये में 45 दिन का बीएसएनएल ने प्लान दिया है। जिसमें अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डाटा प्रतिदिन एवं एक सिम भी साथ दे रहा है। जो 1999 का है। यह 1 वर्ष तक चार्ज करना नही पड़ेगा।
इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। ग्राहक इसको भी खरीद रहा है। बीएसएनएल के हेड क्लर्क आलोक मिश्रा ने बताया कि 147 रुपए काप्लान 30 दिन का है। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 10जीबी डाटा एक माह के लिए मिलेगा। 199 रुपए के प्लान में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन 30 दिन के लिए मिलेगा।
इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग रहेगी। बीएसएनएल की सिम पिछले एक सप्ताह से तेजी से बिक रही है। आने वाला समय बीएसएनल का फिर होने वाला है। अन्य कंपनियों के सिम लोग अब बदलने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
